Sunday 21 December 2014

केले के पत्ते पर भोजन फायदे अनेक


केला हमारे पेट के लिए अच्छा माना जाता है, क्योकि यह पेट की आंतों को साफ करता है आंतों में मल या गंदगी चिपक नहीं पाती। केला खाने से पेट हमेशा साफ रहता है।
केले के साथ-साथ इसका पत्ता भी काफी लाभप्रद सिद्ध हुआ है।
केले का पेड़ भगवान विष्णु को अति प्रिय है इसी लिए हिंदु केले के पेड़ की पूजा भी करते हैं।
केले का पेड़ बड़ा और लम्बा होता है जो कि एक पवित्र पेड़ माना जाता है और इसके बीच में लम्बी धारी भी होती है। इसके अलावा भारत में लोग केले के पत्तों पर भोजन भी करते हैं।
यह एक ऐसा पेड़ है जो कि शादी, विवाह, मंदिर और अन्य उत्सवों पर भी इस्तेमाल किया जाता है। केले के पेड़ को घर के सामने और बगीचे में उगाना अच्छा माना जाता है। केले के पत्ते सही रूप में किचन में इस्तेमाल योग्य होता है। आप केले के पत्ते को नीचे रखकर इसमें प्लेट की भांति खाना परोस सकते हैं और बाद में इसे कंटेनर में डालने के लिए फोल्ड भी कर सकते हैं। यह नॉन स्टिकी लाइनर स्टीमर ट्रे के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है और बायो-डीग्रैडएबल भी है। केले के पेड़ का हर हिस्सा किसी न किसी रूप में उपयोगी है।
इसके उगते हुए तने के बीच का भाग खाने योग्य है। इसके फूल उबली सब्जी की भांति खाए जाते हैं। दक्षिण भारत में केले की पत्तियों और तने को पशुओं के चारे के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। इससे प्राप्त फाइबर का इस्तेमाल चटाई, दरियां, मोटे पेपर और पेपर पल्प बनाने के काम आता है।

No comments:

Post a Comment