Wednesday 21 June 2017

योग का शरीर पर होने वाले प्रभाव


आयुुष मंत्री श्रीपाद नाईक से विशेष चर्चा


सेहत एवं सूरत के संपादक डॉ. ए.के. द्विवेदी की भारत के आयुष मंत्री श्रीपाद नाईक जी से योग तथा आयुष चिकित्सा पद्धतियों के विकास को लेकर चर्चा हुई जिसमें आयुष मंत्री श्रीपाद नाईक ने कहा कि योग का जन्म भारत में ही हुआ और आज भारत में ही नहीं विश्व भर में योग का बोलबाला है और निसंदेह उसका श्रेय भारत के ही योग गुरूओं को  तथा भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जाता है जिन्होंने योग को फिर से पुनर्जीवित किया इसी तारतम्य में भारत में आयुष मंत्रालय के गठन पश्चात प्रत्येक वर्ष दिनांक २१ जून को विश्व योग दिवस मनाया जा रहा है। इस वर्ष उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में योग दिवस मुख्य समारोह आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा मनाया जाना है। आपने कहा कि योग दिवस मनाने का उद्ेश्य है कि लोगों में योग के प्रति जागरूकता फैलाना तथा योगासन को अपनाकर स्वास्थ्य को हासिल करना है। 
सरकार योग के प्रचार-प्रसार और विभिन्न रोगों के इलाज से इसके चिकित्सीय प्रभावों के गहन अध्ययन के साथ इसके माध्यम से एक प्रभावी चिकित्सा व्यवस्था खड़ी करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है।
योगासन ऐसी पद्धति है जिसमें न तो कुछ विशेष व्यय होता है और न इतनी साधन-सामग्री की आवश्यकता होती है। योगासन अमीर-गरीब, बूढ़े-जवान, सबल-निर्बल सभी स्त्री-पुरुष कर सकते हैं। आसनों में जहां मांसपेशियों को तानने, सिकोडऩे और ऐंठने वाली क्रियायें करनी पड़ती हैं, वहीं दूसरी ओर साथ-साथ तनाव-खिंचाव दूर करनेवाली क्रियायें भी होती रहती हैं, जिससे शरीर की थकान मिट जाती है और आसनों से व्यय शक्ति वापिस मिल जाती है। शरीर और मन को तरोताजा करने, उनकी खोई हुई शक्ति की पूर्ति कर देने और आध्यात्मिक लाभ की दृष्टि से भी योगासनों का अपना अलग महत्व है। योगासनों से भीतरी ग्रंथियां अपना काम अच्छी तरह कर सकती हैं और युवावस्था बनाए रखने एवं वीर्य रक्षा में सहायक होती है। योगासनों द्वारा पेट की भली-भांति सुचारु रूप से सफाई होती है और पाचन अंग पुष्ट होते हैं। पाचन-संस्थान में गड़बडिय़ां उत्पन्न नहीं होतीं। योगासन मेरुदण्ड-रीढ़ की हड्डी को लचीला बनाते हैं और व्यय हुई नाड़ी शक्ति की पूर्ति करते हैं। योगासन पेशियों को शक्ति प्रदान करते हैं। इससे मोटापा घटता है और दुर्बल व्यक्ति तंदरुस्त होता है।
योगासन स्त्रियों की शरीर रचना के लिए विशेष अनुकूल हैं। वे उनमें सुन्दरता, सम्यक-विकास, सुघड़ता और गति, सौन्दर्य आदि के गुण उत्पन्न करते हैं। योगासनों से बुद्धि की वृद्धि होती है और धारणा शक्ति को नई स्फूर्ति एवं ताजगी मिलती है। ऊपर उठने वाली प्रवृत्तियां जागृत होती हैं और आत्मा-सुधार के प्रयत्न बढ़ जाते हैं। योगासन स्त्रियों और पुरुषों को संयमी एवं आहार-विहार में मध्यम मार्ग का अनुकरण करने वाला बनाते हैं, अत: मन और शरीर को स्थाई तथा सम्पूर्ण स्वास्थ्य, मिलता है। योगासन श्वास- क्रिया का नियमन करते हैं, हृदय और फेफड़ों को बल देते हैं, रक्त को शुद्ध करते हैं और मन में स्थिरता पैदा कर संकल्प शक्ति को बढ़ाते हैं। योगासन शारीरिक स्वास्थ्य के लिए वरदान स्वरूप हैं क्योंकि इनमें शरीर के समस्त भागों पर प्रभाव पड़ता है और वह अपने कार्य सुचारु रूप से करते हैं। आसन रोग विकारों को नष्ट करते हैं, रोगों से रक्षा करते हैं, शरीर को निरोग, स्वस्थ एवं बलिष्ठ बनाए रखते हैं। आसनों से नेत्रों की ज्योति बढ़ती है। आसनों का निरन्तर अभ्यास करने वाले को चश्में की आवश्यकता समाप्त हो जाती है।
योगासन से शरीर के प्रत्येक अंग का व्यायाम होता है, जिससे शरीर पुष्ट, स्वस्थ एवं सुदृढ़ बनता है। आसन शरीर के पांच मुख्यांगों, स्नायु तंत्र, रक्ताभिगमन तंत्र, श्वासोच्छवास तंत्र की क्रियाओं का व्यवस्थित रूप से संचालन करते हैं जिससे शरीर पूर्णत: स्वस्थ बना रहता है और कोई रोग नहीं होने पाता। शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक और आत्मिक सभी क्षेत्रों के विकास में आसनों का अधिकार है। अन्य व्यायाम पद्धतियां केवल बाह्य शरीर को ही प्रभावित करने की क्षमता रखती हैं, जब कि योगासन मानव का चहुँमुखी विकास करते हैं।

सोचने की शक्ति बढ़ाता है स्वस्तिकासन



य दि आप ऑफिस और घर की समस्या से अत्यधिक तनाव महसूस कर रहे हैं तो स्वस्तिकासन आपको अवश्य राहत पहुंचाएगा। साथ ही यह आसन शरीर की मांसपेशियों और रीढ़ के लिए काफी फायदेमंद है।

स्वस्तिकासन की विधि

समतल स्थान पर कंबल या कोई कपड़ा बिछाकर बैठ जाएं। इसके बाद दाएं पैर को घुटनों से मोड़कर सामान्य स्थिति में बाएं पैर के घुटने के बीच दबाकर रखें और बाएं पैर को घुटने से मोड़कर दाएं पैर की पिण्डली पर रखें। फिर दोनों हाथ को दोनों घुटनों पर रखकर ज्ञान मुद्रा बनाएं। ज्ञान मुद्रा के लिए तीन अंगुलियों को खोलकर तथा अंगूठे व कनिष्का को मिलाकर रखें। अब अपने दृष्टि को नाक के अगले भाग पर स्थिर कर मन को एकाग्र करें। आसन की इस स्थिति में जितने देर संभव हो उतने देर रहें। इस आसन को करने से मन की एकाग्रत बढ़ती है। ध्यान लगाने से सोचने की क्षमता में गुणात्मक वृद्धि होती है। दिनभर मन शांत रहता है।

डायबिटीज से है परेशान करे कुर्मासन योग



आजकल कई लोगों को शुगर की प्रॉब्लम है एवं इसी वजह से उन्हें खान-पान में काफी ज्यादा सावधानी बरतने की जरुरत होती है। जब भी कभी कोई स्वीट डिश बने या फिर किसी अन्य तरह के पकवान तो मजाल है कि कोई उन्हें स्वाद चखने के लिए बोल दे। आज कई लोग ऐसे है जो डायबिटीज की वजह से घुट-घुट कर जी रहे हैं।
लम्बी चौड़ी दवाइयों की लिस्ट के साथ आज डॉक्टर रोगियों को कुर्मासन करने की भी सलाह देते हैं। यकीन मानिये कुर्मासन योग के नियमित उपयोग से डायबिटीज के साथ-साथ पेट के अन्य विकारों से भी काफी हद तक छुटकारा पाया जा सकता है।

कुर्मासन योग कैसे करें 

(1) इस आसन को करने से पहले सबसे पहले बज्रासन के अवस्था में बैठ जाये। इसके बाद अपनी कोहनियों को नाभि के दोनों और लगाये एवं हथेलियों को मिलाकर ऊपर की और सीधा करके ऊपर उठाये।
(2) इसके बाद हलकी-हलकी श्वास छोड़ते हुए सामने की और झुके तथा
(3) अपनी ठोड़ी को जमीन पर टिका दें।
(4 इस दौरान नजर सामने की ओर बनाये रखें तथा हथेली को ठोड़ी अथवा गालो से स्पर्श कराकर रखें।
(5) कुछ देर तक इसी अवस्था में बने रहें एवं बाद में हलके-हलके श्वास छोड़ते हुए दोबारा वज्रासन की अवस्था में लौट आये। कुछ देर बाद दोबारा कोशिश करें।
कुर्मासन योग के फायदे 
(1) ये आसन डायबिटीज से पीडि़त के लिए रामबाण के रूप में काम करती है।
(2) इससे पेट के लीवर, किडनी एवं पैंक्रियास को मजबूत बनाये रखने में सहायता मिलती है जिससे की पेट की पाचन सम्बंधित विकार नहीं पनपते।
(3) पैर, पीठ एवं मेरुदंड की हड्डियों में खिचाव लाकर ये आसन शरीर को फ्लेक्सिबल बनाये रखने में काफी मदद करता है।

Tuesday 20 June 2017

महिलाओं को शारीरिक सुंदरता देता है गोमुखासन



आ जकल युवाओं में नशे या स्मोकिंग के बढ़ते क्रेज से टीबी जैसी जानलेवा बीमारी किसी को भी कभी भी हो सकती है। नशे के अतिरिक्त दूषित वातावरण के चलते भी सांस संबंधी बीमारियां होने की संभावना काफी बढ़ जाती है। इससे बचने के लिए कुछ समय योगासन करने से ऐसी बीमारियों से बचा जा सकता है। वहीं असंतुलित खान-पान और अन्य कारणों के चलते कई महिलाओं का शरीर पूर्ण विकसित नहीं हो पाता है, उनके लिए भी यह काफी लाभदायक है। इस आसन के नियमित प्रयोग से महिलाओं को पूर्ण सौंदर्य प्राप्त होता है। साथ ही फेफड़ों से संबंधित बीमारियां तथा अन्य बीमारियों को दूर रखता है गोमुखासन।
इस आसन में हमारी स्थिति गाय के मुख के समान हो जाती है, इसलिए इसे गोमुखासन कहते हैं। स्वाध्याय एवं भजन, स्मरण आदि में इस आसन का प्रयोग किया जाता है। यह स्वास्थ्य के लिए भी काफी लाभकारी हैं।

गोमुखासन की विधि

किसी शुद्ध वातावरण वाले स्थान पर कंबल आदि बिछाकर बैठकर जाएं। अब अपने बाएं पैर को घुटनों से मोड़कर दाएं पैर के नीचे से निकालते हुए एड़ी को पीछे की तरफ नितम्ब के पास सटाकर रखें। अब दाएं पैर को भी बाएं पैर के ऊपर रखकर एड़ी को पीछे नितम्ब के पास सटाकर रखें। इसके बाद बाएं हाथों को कोहनी से मोड़कर कमर के बगल से पीठ के पीछे लें जाएं तथा दाहिने हाथ को कोहनी से मोड़कर कंधे के ऊपर सिर के पास पीछे की ओर ले जाएं। दोनों हाथों की उंगलियों को हुक की तरह आपस में फंसा लें। सिर व रीढ़ को बिल्कुल सीधा रखें और सीने को भी तानकर रखें। इस स्थिति में कम से कम 2 मिनिट रुकें।
फिर हाथ व पैर की स्थिति बदलकर दूसरी तरफ भी इस आसन को इसी तरह करें। इसके बाद 2 मिनट तक आराम करें और पुन: आसन को करें। यह आसन दोनों तरफ से 4-4 बार करना चाहिए। सांस सामान्य रखें।

गोमुखासन के लाभ

इस आसन से फेफड़े से सम्बन्धी बीमारियों में विशेष लाभ होता है। इस आसन से छाती चौड़ी व मजबूत होती है। कंधों, घुटनों, जांघ, कुहनियों, कमर व टखनों को मजबूती मिलती है तथा हाथ, कंधों व पैर भी शक्तिशाली बनते हैं। इससे शरीर में ताजगी, स्फूर्ति व शक्ति का विकास होता हैं। यह आसन दमा (सांस के रोग) तथा क्षय (टी.बी.) के रोगियों को जरुर करना चाहिए। यह पीठ दर्द, वात रोग, कन्धें के कड़ेपन, अपच, हर्नियां तथा आंतों की बीमारियों को दूर करता है। यह अण्डकोष से सम्बन्धित रोग को दूर करता है। इससे प्रमेह, मूत्रकृच्छ, गठिया, मधुमेह, धातु विकार, स्वप्नदोष, शुक्र तारल्य आदि रोग खत्म होता है। यह गुर्दे के विषाक्त (विष वाला) द्रव्यों को बाहर निकालकर रुके हुए पेशाब को बाहर करता है। जिसके घुटनों मे दर्द रहता है या गुदा सम्बन्धित रोग है उन्हें भी गोमुखासन करना चाहिए।

महिलाओं के लिए विशेष लाभ

यह आसन उन महिलाओं को अवश्य करना चाहिए, जिनके स्तन किसी कारण से दबी, छोटी तथा अविकसित रह गई हो। यह स्त्रियों के सौन्दर्यता को बढ़ाता है और यह प्रदर रोग में भी लाभकारी हैं।

देर तक बैठने से कमर दर्द होती है तो करें उत्कटासन



उत्कटा का अर्थ होता है शक्तिशाली। यह एक ऐसी योग क्रिया है जिसको करने से शरीर आकार कुर्सी के समान बन जाता है। उत्कटासन एक सबसे आसान योग क्रिया है जिसे बच्चे भी आराम से कर सकते हैं।
यह आसान पेट के लिये काफी अच्छा माना जाता है। अगर आपको अपच, कब्ज या एसिडिटी की समस्या है तो, आपको यह आसान रोजाना करना चाहिये। योग के नियमित प्रयास से कमर या पीठ दर्द ख़ासकर साइटिका और स्लिप डिस्क की संभावना नहीं रहती। ध्यान रहे कि जिन्हें पहले से दर्द हो उन्हें खड़े होने वाले यह आसन नहीं करने चाहिए।

उत्कटासन के लाभ


  • इस आसन को करने से शरीर में स्फूर्ति और ऊर्जा बढ़ती है।
  • इससे पैरों की एडयि़ां तथा मासपेशियां मजबूत बनती हैं।
  • पेट का मोटापा घटता है, रीढ़ की हड्डी मजबूत बनती है, गठिया, साईटिका और पैरों की छोटी-मोटी बीमारियां दूर होती है।
  • पेट की बीमारियां जैसे, अपच, कब्ज, एसिडिटी आदि भी दूर होती है।
  • अगर आप के पैरों में अधिक चलने से दर्द होता हो तो, वह भी ठीक हो जाता है।


उत्कटासन की विधि

इस आसन को करने के लिये सीधे खड़ें हो जाएं, अपने हाथों को सामने की ओर फैला कर सीधा कर के रखें। अब कुर्सी के आकार में पोज बनाते हुए अपने घुटनों को मोड़ें। उसके बाद धीरे से सामान्य अवस्था में आ जाएं। इसको करते वक्त अपनी एडयि़ों को भी ऊपर की ओर उठाना चाहिये, लेकिन अगर आप ऐसा नहीं कर पा रहे हैं तो कोई बात नहीं है। इस अवस्था में 1 मिनट तक रूके। इस क्रिया को 5 से 10 मिनट तक करें।
योग के नियमित प्रयास से कमर या पीठ दर्द ख़ासकर साइटिका और स्लिप डिस्क की संभावना नहीं रहती।

Monday 19 June 2017

गुर्दा और मूत्र रोग दूर करता है गोरक्षासन



यदि आपको घुटनों, पिंडली और नितम्ब के जोड़ों की कठोरता को दूर करना है या शरीर के जोड़ों में दर्द रहता है तो गोरक्षासन आपके लिए सबसे उत्तम उपाय है। इस आसन से पैर व घुटनें मजबूत होते हैं और लचीलापन आता है। इससे जोड़ों, नाडिय़ों व धमनियों को ऊर्जा मिलती है। पेट में गैस की समस्या हो तो उसे खत्म करता है, गुर्दा रोग तथा मूत्र दोषों को दूर करता है। इस आसन को गोरक्षासन और भद्रासन कहते हैं। इस आसन में मूलाधार चक्र पर ध्यान पड़ता है जिससे कुंडलिनी चक्र को जाग्रत करने में मदद करता है।

गोरक्षासन की विधि

किसी साफ-स्वच्छ और समतल स्थान पर आसन या कंबल आदि बिछाकर बैठ जाएं। फिर अपने दोनों पैरों को घुटनों से मोड़कर सामने की ओर दोनों पैरों के तलवों व एडिय़ों को आपस में मिलाएं। अब सांस लेते हुए हथेलियों को घुटनों पर सीधा करके रखें तथा अंगुलियों को खोलकर व अंगूठे को तर्जनी अंगूली के मूल (जड़) के पास रखें। ध्यान रखें कि शरीर व हाथ सीधा रहें तथा घुटनों को जमीन पर सटाकर रखें। फिर सांस को छोड़े। ठोड़ी को छाती में सटाकर छाती पर दबाव डालें। मूलाधार चक्र पर ध्यान एकाग्र करें तथा दृष्टि भी वही पर टिकाएं। इस आसन कि स्थिति में पहले 3 मिनट तक रहें और बाद में 10 मिनट तक इस आसन का अभ्यास करें।

गोरक्षासन के लाभ

इसके अभ्यास से रोगों में लाभ इस आसन से कुंडलिनी जागृत हो कर सुष्मना नाडिय़ों में प्रवेश करती है। यह घुटनों, पिंडली और नितम्ब के जोड़ों की कठोरता को दूर करता है। इस आसन से पैर व घुटनें मजबूत होते हैं और इसमें लचीलापन आता है। इस आसन से जोड़ों, नाडिय़ों व धमनियों को ऊर्जा मिलती है। यह पेट की गैस को खत्म करता है, गुर्दा रोग तथा मूत्र दोषों को दूर करता है। कमर के नीचे के हिस्से के लिए भी यह आसन लाभकारी होता है तथा यह शरीर को शुद्ध करता है। यह आसन संकल्प शक्ति बढ़ाता है, बुद्धि को बढ़ाता है तथा पाचन शक्ति को मजबूत बनाता है। यह पिंडलियों के दर्द को ठीक करता है तथा नितम्ब के पास के अधिक चर्बी को कम करता हैं।

पूरे विश्व को जोडऩे का काम कर रहा है योग


प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से अपील की कि वे २१ जून को तीसरे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अपने परिवार की तीन पीढिय़ों के साथ योग करते हुए तस्वीर पोस्ट करें। आपने कहा कि योग  परिवार के साथ-साथ पूरे विश्व को जोडऩे का काम कर रहा है। स्वस्थ तन और मन के लिए योग कितना जरूरी है, यह प्रधानमंत्री मोदी अच्छी तरह समझते है। इसलिए मोदी ने अपनी जीवन शैली में योग को महत्वपूर्ण स्थान दे दिया है। प्रधानमंत्री चाहे कितना व्यस्त रहे, लेकिन योग के लिए वक्त निकाल लेते हैं। प्रधानमंत्री मोदी सुबह 4:45 बजे उठ जाते है। सबसे पहले वो अपनी हथेलियों को देखते हुए 'कराग्रे वसते लक्ष्मी, करमूले तू सरस्वती। करमध्ये तु गोविन्दाय, प्रभाते कर दर्द्गानमÓ मंत्र का जाप करते है। इसके बाद वे करीब 10 मिनट की प्रार्थना करते हैं। फिर वे पीएमओ के बगीचे में आ जाते है, जहां वे करीब एक घंटे तक योग करते हैं। मोदी गुजरात के सीएम होने के दौरान भी दिन की शुरूआत ऐसी ही होती थी। एक बातचीत में मोदी ने कहा था कि ये उनका सौभाग्य है कि उन्हें बचपन से ही योग की शिक्षा मिली और उन्होंने बचपन से ही प्राणायाम किया और वो उनके बचपन से किया गया योग अभी तक उपयोगी सिद्ध हो रहा है। पीएम मोदी ने साथ ही कहा कि वो सभी से ये कहना चाहते है कि योग को अपने जीवन में स्थान देना चाहिए। मोदी ने कहा कि मन कुछ कहता है और शरीर कुछ करता है और समय हमें टकराव कि दिशा में ले जाता है, जो इन तीनों चीजों में तालमेल बिठा पाता है उसे ही योग कहते है।

आँखों के लिए बेहतरीन व्यायाम



त्वचा की तरह ही चमकती हुई स्वच्छ आखें भी अच्छे स्वास्थ्य की पहचान है। अगर आपकी सेहत खऱाब चल रही हो या आप भावनात्मक या शारीरिक रूप से दुखी महसूस कर रहे हों तो आपकी आंखें सुस्त और तनाव में नजऱ आने लगती हैं। कभी-न-कभी हर किसी की आंखों में तनाव होने की शिकायत होती है। इसके प्रमुख कारण प्रदूषण, कम रोशनी, देर तक कंप्यूटर पर काम करना, पोषण की कमी मानसिक तनाव आदि है। दूसरा है अपनी आंखों के बहुत नज़दीक लाकर किसी किताब या कागज़ को पढऩा। पढऩेवाली चीजें आखों से कम-से-कम दस इंच की दूरी पर रखें। खूबसूरत स्वस्थ आंखों की बुनियादी ज़रूरत है संतुलित खाना. खानपान और पोषण के अलावा आँखों की सेहत के लिए दूसरी जरुरी चीज है आँखों के लिए व्यायाम रोज़ाना सिर्फ कुछ मिनट हल्की फुलकी एक्सरसाइज करने से आँखों की मांसपेशियां मज़बूत होती हैं और छोटी मोटी बीमारियाँ भी ठीक हो जाती है।
दूसरे महायुद्ध के ठीक बाद बेल्जियम के हज़ारों किसानों को एक अलग तरह की रतौंधी होने लगी। सर्दियां चल रही थीं इसलिए लोगो को भोजन में ताज़ा फल सब्जियां नहीं मिल रही थीं। डॉक्टर हैरान थे, क्योंकि उन पर न तो दवाइयों और न ही किसी इलाज का कोई असर हो रहा था। फिर बसंत ऋतु आई और भूखे किसानों को पेड़ो की हरी कलियां, हरी भरी फल सब्जियां और अन्य खाने पीने की वस्तुए भरपूर मात्रा में मिलने लगी जिससे उनकी रतौंधी गायब हो गई। यह पोषण की ज़बर्दस्त जीत थी।  विटामिन-ए आखों के लिए मुख्य विटामिन है। यह मक्खन, सलाद, टमाटर, पनीर, दूध, शलजम के पत्तों और गाजर के रस में पाया जाता है जो आंखों को सुस्ती व थकावट से बचाता है।

भुजांगासन

भुजंगासन को कोबरा पोज भी कहा जाता है क्योंकि इसमें शरीर के अगले भाग को कोबरा के फन के तरह उठाया जाता है। भुजंगासन की जितनी भी फायदे गिनाए जाएं कम है। भुजंगासन का महत्व कुछ ज्यादा ही है क्योंकि यह सिर से लेकर पैर की अंगुलियों तक फायदा पहुंचाता है। अगर आप इसके विधि को जान जाएं तो आप सोच भी नही सकते यह शरीर को कितना फायदा पहुँचा सकता है। लेकिन करते समय आपको इसकी सावधानियां के बारे में भी जानकारी होनी चाहिए।
भुजंगासन कैसे करें
आप सबसे पहले पेट के बल लेट जाएं। अब अपने हथेली को कंधे के सीध में लाएं। दोनों पैरों के बीच की दुरी को कम करें और पैरों को सीधा एवं तना हुआ रखें। अब साँस लेते हुए शरीर के अगले भाग को नाभि तक उठाएं। ध्यान रहे की कमर पर ज्यादा खिंचाव न आये। अपने हिसाब से इस आसान को बनाए रखें। योगाभ्यास को धारण करते समय धीरे धीरे स्वाँस लें और धीरे धीरे स्वाँस छोड़े। जब अपनी पहली अवस्था में आना हो तो गहरी स्वाँस छोडते हुए प्रारम्भिक अवस्था में आएं। इस तरह से एक चक्र पूरा हुआ। शुरुवाती दौर में इसे 3 से 4 बार करें। धीरे धीरे योग का धारण समय एवं चक्र की नंबर को बढ़ाएं।

सर्वांगासन

सर्वांगासन व्यायाम करने के लिए सबसे पहले एक सहज पोजीशन में बैठ जाए, जिससे आपका दिमाग और शरीर रिलैक्स महसूस कर सके। फिटनेस एक्सपर्ट के अनुसार टांगो को सीधा रखते हुए मेट पर लेट जाए और रिलैक्स करें। इसके बाद अपनी दोनों टांगो को ऊपर कि तरफ नब्बे डिग्री तक ले जाए और फिर टांगो को स्ट्रेच करते हुए जितना हो सके हिप्स के सहारे ऊपर तक ले जाए। आँखें बंद कर ले और घुटनो को मोड़ते हुए नीचे लाये और थोड़ी देर आराम करें। इसके बाद धीरे-धीरे बैठ जाए।

पलकें झपकाना

योग में आँखों के लिए छोटी-छोटी एक्सरसाइज बताई गई है जो बहुत ही असरदार है। जिसको हम सूक्ष्म व्यायाम कहते है। इसमें सबसे पहले आँखों के लिए पलकें झपकाना होता है। धीरे-धीरे आँखें को झपकाना होता है। फिर इसके बाद मूवमेंट को तेज करते जाते है। इसके बाद अपनी आँखों को कुछ सेकंड के लिए बंद करते है और फिर धीरे-धीरे खोलते है। पंद्रह से बीस बार इसको करना है हर बार यह व्यायाम करने के बाद आँखों को कुछ देर के लिए बंद रखना है।