Saturday 13 September 2014

आलस दूर करने के घरेलु नुस्खे


आजकल की लाइफ भागदौड़ से भरी हुई है। ऐसे में लोगों को अपनी सेहत पर ध्यान देने का वक्त ही नहीं मिलता, जिसके कारण वे कई तरह की बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं। अगर आप चाहते हैं कि बीमारियां आप से कोसो दूर रहे, तो हम आपको यहां कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं। हेल्दी रहने के लिए इन टिप्स को आप अपना सकते हैं।
  • रात को सोने से पहले चेहरा धोना चाहिए। दिनभर चेहरे पर चढ़ी धूल के कारण आपकी स्किन खराब हो जाती है, लेकिन इससे बचने का यह सबसे कारगर तरीका होता है।
  • हमें बार-बार बैक्टीरया के हमले का शिकार होना पड़ता है। इसका हमें पता ही नहीं चलता। एंटीबैक्टीरियल क्रीम का इस्तेमाल हाथ धोने में करने से पेट की बीमारियों से आसानी से बचा जा सकता है।
  • डाइट में ज्यादा से ज्यादा फाइबर को शामिल करें। इससे पेट के रोगों में कमी आती है। इसके साथ ही इससे भूख कम लगती है। ऐसा होने से ज्यादा वजन वाले लोगों को वजन कम करने में आसानी होती है।
  • नहाने के बाद पूरी तरह से बाल सुखाएं। ऐसा करने से बालों में होने वाली रूसी से बचा जा सकता है। बहुत से लोगों को गीले बालों में कंघी करने की आदत होती है। ऐसी आदत बाल झडऩे और कमजोर होने की समस्या के लिए जिम्मेदार हो सकती है। इससे बचने के लिए बालों को सुखाना अच्छा होगा।

बॉक्सिंग से कम करें तनाव...

  • अचानक तनाव का सामना करने पर यदि आप पांच मिनट के लिए बॉक्सिंग करते हैं तो आपका तनाव पचास फीसदी तक कम हो जाता है। तनाव में गुस्से को भी इससे कम किया जा सकता है।
  • तनाव की समस्या का बार-बार सामना करने पर कुछ देर के लिए निशाना लगाने वाले वीडियो गेम्स खेलने चाहिए। इससे आपका ध्यान तनाव से हटता है और रिलैक्स महसूस करते हैं।
  • अधिक तनाव होने पर अपने विचारों को एक कागज पर लिखें। इसे एक बॉक्स में डाल दें। जब आप शांत हो जाएं तो उन विचारों को पढ़ें। इससे आपको पता चलेगा कि आपके सामने आने वाली समस्याओं से कैसे मुकाबला किया जा सकता है।

सुधरेगी आंखों की सेहत...

  • रुई को ठंडे पानी में भिगो लें। इसे पांच मिनट के लिए आंखों पर रखें। चाहे तो थोड़ी-थोड़ी देर बाद रुई को बदलते रहें। ऐसा करने से आंखों में हो रहे दर्द को कम किया जा सकता है।
  • खीरे के गोल टुकड़े काट लें। इन्हें दस से पंद्रह मिनट के लिए आंखों पर रखें। यह आंखों को ठंडक देते हैं और इनसे आंखों में रही लाली को कम किया जा सकता है।
  • रुई को ठंडे दूध में भिगोएं। इसे आंखों पर रखने से आंखों की सूजन को आसानी से कम किया जा सकता है।
  • पानी में थोड़ा-सा गुलाबजल मिलाकर इससे आंखें धोने से आंखों में हो रही तेज जलन को कम किया जा सकता है।

हड्डियों को मिलेगी मजबूती....

  • दही का सेवन हड्डियों की मजबूती के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। इससे शरीर को विटामिन डी और कैल्शियम की पर्याप्त मात्रा मिलती है।
  • अंडे के सेवन से भी हड्डियां मजबूत होती हैं। लेकिन ध्यान रखना चाहिए कि इसके पीले भाग का सेवन नहीं करें।
  • एक कप पालक हमारी रोजाना की जरूरत का बीस फीसदी कैल्शियम पूरा करने के लिए काफी होता है।

No comments:

Post a Comment