Saturday 13 September 2014

बड़ा है यह अंतर औरतों और मर्दों के दिमाग में


पुरुषों व महिलाओं के दिमाग में यह अंतर चौंकाएगा आपको

पुरुषों और महिलाओं के बीच अंतर का एक नया पहलू हाल में हुए शोध के दौरान सामने आया है। आस्ट्रिया के इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ एप्लाइड सिस्टम्स अनालिसिस के शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन में माना है कि पुरुषों का दिमाग गणित में अधिक चलता है जबकि महिलाओं की याददाश्त बेहतर होती है इसलिए वे रटने की अधिक क्षमता रखती हैं।
शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन के आधार पर दावा किया है कि पुरुषों और महिलाओं के दिमाग की संरचना काफी अलग है। इसकी वजह से ही पुरुषों का झुकाव गणित की ओर अधिक होता है जबकि महिलाओं में याद रखने की क्षमता अधिक होती है।
शोध के दौरान 13 देशों के 50 साल से अधिक आयु के 31,000 पुरुषों और महिलाओं को शामिल किया गया है। शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन के आधार पर यह भी माना है कि अगर महिलाओं और पुरुषों के लिए एक जैसा ही माहौल तैयार किया जाए तो महिलाएं पुरुषों की अपेक्षा बेहतर प्रदर्शन करेंगी। यह शोध प्रोसीडिंग ऑफ द नेशनल एकेडमी ऑफ साइंस रिपोर्ट जर्नल में प्रकाशित हुआ है।

No comments:

Post a Comment