Monday 17 November 2014

सर्दी का मौसम लाता है स्त्री-पुरूष को करीब!


सर्दी का मौसम आमतौर पर बीमारियों के लिए ज्यादा जाना जाता है। इस मौसम में लोग ज्यादातर खांसी, जुकाम की शिकायतों से ज्यादा परेशान रहते है। वहीं आपकों यह भी यकीन करना होगा कि सर्दी का मौसम ही स्त्री व पुरूष को करीब लाता है।
यह ऐसा मौसम है जो स्त्री व पुरूष को करीब लाता है, दोनों के अंदर प्रेम का संचार करता है और एक-दूसरे को सेक्स संबंध बनाने के लिए लालायित कर देता है। सर्द मौसम की ठंड भरी रातों में ज्यादातर पुरूष अपने पार्टनर के साथ ज्यादा सेक्स करते है। आप को बता दे कि ठंड के मौसम में सबसे अधिक शादियाँ होती हैं। सबसे अधिक हनीमून टूर की बुकिंग भी ठंड के मौसम में होती है।
सेक्स पॉवर बढाने वाली दवा की बिक्री भी ठंड के मौसम में ही ज्यादा होती है। एक मेडिकल के इंस्टीट्;यूट के वरिष्ठ सलाहकार एवं आयुर्वेदिक हेल्थ केयर कहते हैं, आयुर्वेद में सर्दी को स्वस्थ मौसम कहा गया है। इस मौसम में पित्त बढ जाता है। इससे महिला व पुरूष दोनों के सेक्सुअल हार्मोन बढते हैं। पुरूष के अंडकोष का तापमान 2 डिग्री सेल्सीयस तक बढ जाता है, जिससे शुक्राणु अधिक सक्रिय हो जाता है और संभोग की इच्छा जागृत हो जाती है। आयुर्वेद में कहा गया है कि इस मौसम में पुरूष व महिलाओं की खूबसूरती बढ जाती है।
सुंदर व स्वस्थ स्त्री के अंदर भी 'कामÓ का संचार होता है। स्त्री पुरूष दोनों अधिक से अधिक समय साथ गुजारना चाहते हैं। सर्द रातों में स्त्री पुरूष का साथ दोनों के अंदर हार्मोन स्तर को बढा देता है और गर्मी पैदा होती है। तनावभरी जिंदगी में यह मौसम पति-पत्नी के लिहाज से बेहद सुकूनभरा है। इस मौसम में कसरत, बॉडी मसाज, भाप लेने, गुनगुने पानी से नहाने, सूती व ऊनी वस्त्र पहनने से सेहत बनी रहती है और मन खुश रहता है।

1 comment: