Sunday 2 November 2014

बच्चे क्या खाएं, क्या ना खाएं


क्या खाएं

छोटे बच्चों के लिए मूल रुप से 5 पोषक तत्वों की ज़रुरत होती है।
प्रोटीन - इसकी ज़रुरत बच्चों के शरीर के विकास और सामान्य वृद्धि के लिए है। प्रोटीन बच्चों को स्वस्थ और ताकतवर बनाता है। नीचे लिखे खाद्य पदार्थों में प्रोटीन उपलब्ध होता है, दालें, सोयाबीन, दही, चीज़, दूध और अंडा।
फायबर - सब्जिय़ों और फलों में पाए जाने वाले पोषक तत्व और रेशे (फायबर) शरीर को अंदरूनी और बाहरी तौर पर स्वस्थ रखने के लिए सख्त ज़रूरी है। जहां तक हो सके, खाने में अधिक से अधिक रंगों के फल और सब्जिय़ां होनी चाहिए।
कार्बोहाइड्रेट्स - ये शरीर को उर्जा प्रदान करते हैं। बच्चों को दिन भर की भागदौड़ के लिए उर्जा की सख्त ज़रूरत होती है। नीचे लिखे खाद्य पदार्थों में कार्बोहाइड्रेड्स होते हैं- रोटी, आटे की ब्रेड, पास्ता, चावल, आलू
गुड फैट्स - ये दिमाग और तंत्रिकाओं की कोशिका को बनाने के लिए ज़रूरी है। खाद्य पदार्थ, जिनमें गुड फेट्स होते हैं, वो इस प्रकार हैं - मूंगफली, सूखे मेवे, हरी पत्तेदार सब्जिय़ां, सूर्यमुखी और मूंगफली का तेल।
पानी - हमारा 80 प्रतिशत शरीर पानी से बना है। बच्चों के शरीर की ज़रुरत पूरी करने का ये सबसे सस्ता और अच्छा ज़रिया है। ज़्यादातर पानी में फ्लोराइड होता है, जो बच्चों के मजबूत दांतों के लिए ज़रूरी है।

क्या न खाएं

अधिक नमक, शक्कर, कैफीन मिली चीज़ें - बच्चों का शरीर इन्हें नहीं अपनाता। ज़्यादा नमक, बच्चों की किडनी के लिए सही नहीं है और कोल्ड्रिंक में कैफीन होता है। कोल्ड्रिंक से बच्चों के दांत खराब होते हैं।
फास्ट फूड और जंक फूड - चिप्स, मैदे के बिस्किट्स, केक, अधिक शक्कर की मिठाईयां, चॉकलेट्स, तला हुआ खाना इनके अंतर्गत आते हैं। इन सभी में फायबर और न्यूट्रिएंट्स बहुत ही कम मात्रा में होते हैं, जबकि शक्कर और बुरे फैट्स ज़्यादा होते हैं।

No comments:

Post a Comment