Thursday 14 August 2014

कैसी हो वर्किंग वुमन की डाइट


कामकाजी महिलाओं का खान-पान आम महिलाओं की अपेक्षा और भी न्यूट्रीशियस और स्वास्थ्यवर्धक होना चाहिए, नहीं तो शरीर अंदर से खोखला होने लगता है। उनकी डाइट कार्यक्षमता के अनुरूप होनी चाहिए। इसके लिए उन्हें चाहिए कि वे डाइट में विटामिन, जिंक, प्रोटीन और कैल्शियम वाली चीजों को शामिल करें।
कामकाजी महिलाओं की डाइट उनके कार्य के अनुरूप होनी चाहिए, यानी स्वास्थ्यवर्धक और न्यूट्रीशियस। अन्यथा, कई तरह की बीमारियां उन पर हावी हो सकती हैं। अगर आप भी कामकाजी हैं, तो जानिए फिट रहने के लिए आपको अपनी डाइट में किन चीजों को शामिल करना चाहिए। कामकाजी महिलाओं का खान-पान आम महिलाओं की अपेक्षा और भी न्यूट्रीशियस और स्वास्थ्यवर्धक होना चाहिए, नहीं तो शरीर अंदर से खोखला होने लगता है। कामकाजी महिलाओं की डाइट उनकी कार्यक्षमता के अनुरूप होनी चाहिए। इसके लिए उन्हें अपनी डाइट में विटामिन, जिंक, प्रोटीन और कैल्शियम वाली चीजें शामिल करनी चाहिए। उन्हें अपना डाइट चार्ट बनाना चाहिए और उसी के हिसाब से डाइट लेनी चाहिए।

करें स्वस्थ नाश्ता

सुबह का नाश्ता पौष्टिकता से परिपूर्ण होना चाहिए। इसलिए आप अपने दिन की शुरूआत दूध, दलिया, कॉर्नफ्लेक्स जैसी स्वास्थ्यवर्धक चीजों से भी कर सकती हैं। सुबह के नाश्ते में एक फल जरूर खाना चाहिए। कोशिश करें कि लाल, पीले या नारंगी रंग के फल खाएं, जैसे स्ट्रॉबेरी, सेब, पपीता या आडू आदि। इनमें विटामिन-ए की मात्रा मिलती है। सुबह चाय की जगह आप स्किमड मिल्क, म_ा, ब्लैक टी या ग्रीन टी लें तो ज्यादा अच्छा रहेगा। दिमागी ताकत के लिए आप स्प्राउट्स या दूध के साथ ड्राई फ्रूट्स भी ले सकती हैं। नाश्ते में कभी-कभार बदलाव के लिए आप ब्राउन ब्रेड या मल्टी ग्रेन ब्रेड से बना सेंडविच भी खा सकती हैं।

लंच में लाएं बदलाव

ब्रेकफास्ट और लंच के बीच सिर्फ 4-5 घंटे का ही गैप होना चाहिए। कामकाजी महिलाओं को लंच में ऐसी चीजें खानी चाहिए जिनमें जिंक की मात्रा अधिक हो। लंच में पालक या ब्रोकली जैसी हरी सब्जियों को शामिल करें। गेहूं की रोटी की जगह बेसन या गेहूं और बेसन मिक्स रोटी भी खा सकती हैं। खाने में एक कटोरी दाल जरूर खाएं। अधिक प्रोटीन के लिए आप पंच मेल दाल यानी पांच तरह की दालों को एक साथ बनाकर खाएं। अगर आपको हरी सब्जी नहीं पसंद है तो उसकी जगह आप रोटी के साथ अंडे की सफेदी की भुजिया या हल्के तेल में पनीर फ्राई करके भी खा सकती हैं। सर्दियों में दही ठंडा होने की वजह से नुकसानदेह हो सकता है इसलिए इसे खाने से बचें। लेकिन सलाद का सेवन जरूर करें। सलाद के लिए आप कटी हुई शिमला मिर्च में तेल डालकर थोड़ा सा ग्रिल कर लें। फिर उसमें कच्ची सब्जियां, सलाद का पत्ता, किशमिश और थोड़ा-सा नींबू डालकर खाएं।

डिनर भी जरूर लें

रात के समय हल्का खाना ही बेस्ट रहता है। हल्के खाने का यह मतलब बिल्कुल भी नहीं है कि आप कुछ खाएं ही न। परांठे की जगह रोटी और कम मसाले वाली सब्जी खाएं। हल्के खाने में आप पोहा, चीला, सलाद, अंडे की सफेदी का ऑमलेट, उबला हुआ अंडा, कॉर्नफ्लेक्स भी खा सकती हैं। इससे फैट भी नहीं बढ़ता है। सर्दियों के इस मौसम में आप सब्जियों का सूप भी पी सकती हैं।

No comments:

Post a Comment