Friday 8 July 2022

50 के बाद भी बना रहे 25 साल वाला जोश, इसलिए सेहत का रखे ख्याल


म हमेशा स्वस्थ और खुशहाल जीवन जीना चाहते हैं। 40-50 साल की उम्र तक हम प्राय: ऐसा जीवन जी भी लेते हैं। लेकिन 50 के बाद जैसे-जैसे उम्र बढ़ती जाती है, हमारी मुश्किलें भी बढ़ती जाती हैं। इसकी मुख्य वजह होती है समय पर सेहत का पूरा खयाल न रखना। हम बुढ़ापे को भी स्वस्थ और खुशहाल कैसे बना सकते हैं। जैसे कुछ बुनियादी बातों को ध्यान में रखे तो हम भी स्वस्थ जीवन शैली को बनाए रख सकते है।

सब सब्जियां खाइये पौष्टिक खाने को नजरअंदाज करने का सीधा मतलब भविष्य की बीमारियों को दावत देना है। इसलिए अपने आहार में हरी और पत्तेदार सब्जियों को शामिल करें। साथ ही आपने आहार में मौसमी फलों को भी शामिल करें।

टहलिये रोज़

सुबह टहलेटहलने से आपका ब्लड सर्कुलेशन अच्छा रहता है। चाहे तो आप अपने कुत्ते के साथ या आपने पोते या पोती के साथ सुबह टहल सकते हैं।

समय से सोएं

अगर आपको स्वस्थ रहना हैतो नींद पूरी करना जरूरी है। नींद हमारी सेहत के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैक्योंकि नींद हमारे मन-मस्तिष्क पर असर डालती है। नींद  होने पर चिड़चिड़ाहट पैदा होती है और जल्दी गुस्सा आता है। नींद पूरी  होने का असर दिमाग पर पड़ता है।

नियमित डॉक्टर से जाँच करवाए

स्वस्थ रहने के लिए आप नियमित डॉक्टर से जाँच करवाए ताकि आप कोलेस्ट्रॉलब्लड प्रेशरमधुमेह और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बिमारियों से बचे रहे। इसके अलावा कुछ सीजऩल बीमारी जैसे फ्लूनिमोनियाकाली खांसीडिप्थीरिया और टिटेनस की वैक्सीन के बारे में आपने डॉक्टर से जरुर बात करे।

आपनी बुरी आदतों को कम करें

अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए शराब पीना कम करे। आप (अपने डॉक्टर से सलाह लेपूरी तरह से शराब  छोड़ के कम मात्रा में पिए। शराब के साथ ही आप तंबाकू के इस्तेमाल को भी बंद करे क्यों की यह भी आप की सेहत के लिए नुकसान देह है।

सामाजिक बनें

मेट्रो शहर में रह कर एकाकी जीवन जीने वाले युवा अक्सर नशे और मानसिक रोगों का शिकार होते हैं। इसलिए अपनी परेशानियां दूसरों से शेयर करें और आपने परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताए।

बूस्ट योर ब्रेन पॉवर

स्वस्थ रहने के लिए मानसिक रूप से मजबूत होना बहुत जरुरी है। अपने मस्तिष्क को मजबूत करने के लिए आपको अपने दिमाग को शांत रखना बहुत जरुरी है। ऐसा करने के तरीकेकोई किताब पढ़ेफिल्म देखेंचेकर्सशतरंज और स्क्रैबल जैसे खेल खेले।

बाहर समय बिताएं

ताजी हवा में सांस लेने और सूरज की किरणों का आनंद लेने से आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है। 15 से 20 मिनट सूरज की रोशनी में समय बिताने से आपको विटामिन-डी मिलता है। सुबह सूरज की रोशनी हमारे मूड को अच्छा कर देती है और हम पूरे दिन तरो ताज़ा महसूस करते हैं।

अपने साथी के साथ समय बिताएं

स्वस्थ जीवन शैली को बनाए रखने के लिए अच्छा सेक्स होना भी जरुरी है। सेक्सुअल नीड्स एक स्वस्थ जीवन के लिए अच्छा होता है क्योंकि इससे आपका शारीरिकमानसिक और भावनात्मक विकास होता है।

आशावादी बनें

अपने बारे में अच्छा महसूस करने के लिए सबसे अच्छा तरीका है आपने बारे में अच्छा सोचे। आशावादी बनोचीजों को सकारात्मक रखने के लिए आपने बारे में अच्छा सोचना बहुत जरुरी है क्योंकि इससे आपके आत्म विश्वास को बल मिलेगा।

No comments:

Post a Comment