Monday, 27 June 2022

रक्तचाप में बहुत फायदेमंद है तुलसी

दुनियाभर में कई लोग उच्च रक्तचाप (हाई ब्लड प्रेशर) की परेशानी से जूझ रहे हैं। आज के आधुनिक समय में यह काफी कॉमन बीमारी बन चुकी है। बीपी की परेशानी का सबसे प्रमुख कारण खराब लाइफस्टाल को माना जाता है। भागती-दौड़ती जिंगी, स्ट्रेस, जंक फूड्स का सेवन इत्यादि हाई ब्लड प्रेशर या ब्लड प्रेशर के खतरों को बढ़ाती हैं। खराब डाइट और अधिक नमक के सेवन से  30 से 50 वर्ष की आयु के लोगों में हाई ब्लड प्रेशर की परेशानी लगातार बढ़ रही है। बहुत से लोग इस बात से अनजान होते हैं कि उन्हें हाई ब्लड प्रेशर की परेशानी है। क्योंकि इस परेशानी में काफी
कम लक्षण सामने आते हैं। इसी कारण से इसका निदान करना भी मुश्किल होता है। अगर आप हाई ब्लड प्रेशर की परेशानी से जूझ रहे हैं, तो तुलसी की पत्तियों का इस्तेमाल करना आपके लिए लाभकारी हो सकता है।

तुलसी की पत्तियों में होता है पोटैशियम जो शरीर में बीपी को संतुलित रखने में मददगार होता है

आयुर्वेदाचार्यों के अनुसार तुलसी की पत्तियां कई बीमारियों के लिए उपयोग की जाती हैं। इसके सेवन से आप ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कर सकते हैं। तुलसी की पत्तियों में पोटैशियम होता है, जो शरीर में ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने में मददगार होता है। अगर आपको ब्लड प्रेशर की परेशानी है, तो नियमित रूप से तुलसी की पत्तियों का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा तुलसी की चाय भी आपके स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हो सकती हैं।

ब्लड प्रेशर में कैसे करें तुलसी की पत्तियों का सेवन

तुलसी की पत्तियों का सेवन आप कई तरह से कर सकते हैं। खासतौर पर अगर आपको ब्लड प्रेशर की परेशानी है, तो इसमें नमक का इस्तेमाल किए बिना आप कई तरीकों से इसका सेवन कर सकते हैं।

1. सीधे तौर पर- नियमित रूप से सुबह खाली पेट तुलसी की 5 से 6 पत्तियों को आप सादे पानी के साथ ले सकते हैं। इससे ब्लड प्रेशर के साथ-साथ शरीर की अन्य परेशानियां दूर होती हैं। साथ ही यह इम्यून पावर को बूस्ट करने में लाभकारी होता है।

2. तुलसी की चाय के रूप में - ब्लड प्रेशर की परेशानी होने पर तुलसी की पत्तियों का सेवन चाय के रूप में किया जा सकता है। चाय तैयार करने के लिए तुलसी की पत्तियों को एक कप पानी में अच्छी तरह से उबाल लें। अब इसे छान लें। इसके बाद इसमें एक चम्मच शहद और नींबू का रस मिलाएं। आपकी चाय तैयार है। अब नियमित रूप से इस चाय का सेवन करने से ब्लड प्रेशर की परेशानी कंट्रोल रहेगी।

3. तुलसी का जूस - ब्लड प्रेशर में तुलसी के रस का सेवन भी नियमित रूप से किया जा सकता है। इसके रस को आप सीधे तौर पर ले सकते हैं। इसके अलावा आप अपने पसंदीदा फल के जूस में भी मिक्स करके तुलसी की पत्तियों का सेवन कर सकते हैं।

रक्तचाप में फायदेमंद है तुलसी की पत्तियां

  • तुलसी के तेल का नियमित रूप से इस्तेमाल करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल होता है। यह तेल आपके मन और मस्तिष्क को शांत करके नींद लाने में प्रभावी हो सकता है।
  • तुलसी के इस्तेमाल से स्ट्रेस हार्मोन को कम किया जा सकता है, जो ब्लड प्रेशर रोगियों के लिए काफी जरूरी है।
  • तुलसी की पत्तियों में एंटी-इंफ्लमेटरी गुण पाया जाता है, जो शरीर में होने वाले सूजन की परेशानी को दूर करने में प्रभावी हो सकते हैं।
  • इसके साथ ही तुलसी की पत्तियों में एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण होता है, जो आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करन में लाभकारी है। ऐसे में ब्लड प्रेशर रोगियों के लिए यह काफी फायदेमंद हो सकता है।
  • इसके अलावा तुलसी के कई अन्य लाभ हैं। जैसे- मोटापा कंट्रोल करना, सिर दर्द की परेशानी दूर करना, इंफेक्शन से बचाव इत्यादि।

Thursday, 23 June 2022

मप्र में 14 जिलों में होगा हीमोग्लोबिनोपैथी मिशन का विस्तार

-         धार, बड़वानी, खरगोन व खंडवा सहित 14 जिले हैं शामिल

इंदौर। मप्र के 16 जिलों में सिकलसेल बीमारी ने पैर पसार लिए हैं। इनमें 8 जिले तो रेड जोन में आ गए हैं। आलीराजपुर व झाबुआ में पहले ही इस बीमारी के खात्मे के लिए पायलेट प्रोजेक्ट चलाया जा रह है। अब 14


जिलों में हीमोग्लोबिनोपैथी मिशन पर विस्तर कर इसे खत्म करने के प्रयास शुरू किए गए हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मइशन (एनएचएम) और इंडियन काउंसिल आफ मेडिकल रिसर्च (आइसीएमआर) के तहत नेशनल इंस्टीट्यूट आफ रिसर्च इन ट्राइबल हेल्थ ( एनआईआरटीएच) ने जनजातीय बाहुल्य इन जिलों में सिकलसेल बीमारी की रोथथाम के लिए हीमोग्लोबिनापैथी मिशन के तहत बड़ी कार्ययोजना तैयार की है। वहीं स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही स्वास्थ्यकर्मी घर-घर पहुंचकर सिकलसेल बीमारी के मरीजों की खोज करेंगे। डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड भी तैयार कराया जा रहा है।

देश में सिकलसेल मरीजों की औसत उम्र 40-45 साल

हीमोग्लोबिनोपैथी मिशन में जबलपुर, धार, बड़वानी, छिंदवाड़ा, खरगोन, बैतूल, मंडला, शहडोल, डिंडौरी, सिंगरौली, अनूपपुर, सीधी, खंडवा और उमरिया को शामिल किया गया है। उल्लेखनीय है कि आइसीएमआर जबलुपर के सर्वे अनुसार आदिवासी समुदाय में सिकलसेल रोग पांच से 33 प्रतिशत तक में पाया गया है। देश में सिकलसेल मरीजों की औसत उम्र 40-45 साल है। जबलपुर संभाग के क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. संजय मिश्रा के अनुसार सिकलसेल की रोकथाम और मरीजों के इलाज के लिए शासन ने वृहद कार्ययोजना तैयार की है। जनसमुदाय में बीमारी के प्रति जागरूकता लाने के साथ स्क्रीनिंग, काउंसिलिंग, उपचार पर जो दिया जा रहा है।

आलीराजपुर व झाबुआ में सिकलसेल के सर्वाधिक 30 हजार से ज्यादा मरीज मिले

जबलपुर, धार, बड़वानी, छिंदवाड़ा, खरगोन, बैतूल, मंडला, शहडोल, डिंडौरी, सिंगरौली, अनूपपुर, सीधी, खंडवा, उमरिया, आलीराजपुर और झाबुआ में सिकललेस के मरीज सामने आ रहे हैं। आलीराजपुर, बैतूल, शहडोल, मंडला, छिंदवाड़ा, बड़वानी, धार तथा झाबुआ ज्यादा प्रभावित जिलों की श्रेणी में आ चुके हैं। वहीं आलरीराजपुर व झाबुआ में सिकल सेल के सर्वाधिक 30 हजार से ज्यादा मरीज मिल हैं।

जानिए कैसे होगा उपचार व प्रबंधन

औषधियां- मरीजों को हाइड्रोक्सीयूरिया, फोलिक एसिड, दर्द निवारक दवाएं, एंटीबायोटिक्स दी जाएगी।

सुरक्षित रक्तदान- आवश्यकता पड़ने पर खून चढ़ाने में विशेष सावधानी बरती जाएगी।

टीकाकरण - थैलीसीमिया और सिकलसेल के मरीजों को हेपेटाइटिस-बी का टीका लगाया जाएगा। पांच साल से कम उम्र के बच्चों को तथा प्रत्येक पांच वर्ष में न्यूमोकोकल कंजुगेट वैक्सी (पीसीवी) लगाई जाएगी।

बोन मेरो प्रत्यारोपण – मरीजों को जरूरत होने पर बोन मेरो ट्रांसप्लांट में सहायता की जाएगी।

Tuesday, 21 June 2022

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर केंद्रीय जेल में 3000 कैदियों ने किया योग, 3 नाइजीरियन कैदियों ने भी की सहभागिता

एडवांस योग एवं नेचुरोपैथी हॉस्पिटल तथा आयुष मेडिकल वेलफेयर फाउंडेशन ने किया आयोजन


इंदौर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर केंद्रीय जेल इंदौर में भी योग का आयोजन किया गया। एडवांस योग एवं नेचुरोपैथी हॉस्पिटल तथा आयुष मेडिकल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा जेल में कराए इस योग कार्यक्रम में 3000 कैदियों ने अलग-अलग बैरक में एक साथ योग किया।इस अवसर पर पूर्व से ही केंद्रीय जेल में बंद तीन नाइजीरियन कैदी भी शामिल हुए और योग किया।


योग दिवस के मौके पर केंद्रीय जेल में योग कार्यक्रम सुबह आयोजित किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय जेल अधिक्षक श्रीमती अलका सोनकर ने संबोधित करते हुए कहा कि शरीर के सभी अंगों को जोड़े तो हम जितना अपना स्वास्थ लाभ ले सकते हैं उतना बाहर से नहीं ले सकते। 24 घंटे ईश्वर ने हमें दिए हैं। पूराने समय के लोग 100 साल तक जीते थे। क्योंकि वे लोग नियमित रूप से सारे काम करते थे। शुद्ध खाते थे, शुद्ध रहते थे। नियमित रूप से 4 बजे उठकर योग, प्राणायम, ध्यान सबकुछ करते थे क्योंकि उनके अंदर वे डॉक्टर को पालते थे। लेकिन आज हमनें बीमारियों को पाल लिया है। वस्तु स्थिति बदल गई हमनें हमारे अंदर के डॉक्टर को अलग कर दिया है। बीमारियों को पालने से आज हमारी उम्र घटती जा रही है। पहले के लोग 100 साल तक जीते थे लेकिन आज हमें 50 साल के बाद डर सा लगने लगा है कि कब कोई चटक जाए। हम 50+50 यानि 100 साल कैसे जी सकते हैं उसके लिए हमें प्रतिदिन सुबह एक घंटा अपने लिए देना होगा। हम नाहकर ऊपर से खुद को चमका सकते हैं, अच्छे कपड़े पहन सकते हैं लेकिन भगवान ने हमारे अंदर जो छोटे-छोटे कई सिस्टम दिए हैं उनकी सफाई कौन करेगा उसकी सफाई और धुलाई केवल योग और ध्यान के माध्यम से हो सकती है। सुबह की ताजी हवा लेने से जीवन बनेगा। जो व्यक्ति नियमित ध्यान और योग करता है उसके जीवन में चिड़चिड़ापन नहीं आता है। भगवान ने संसार में मनुष्य को ही एक चीज दी है और वो है मुस्कुराहट जिस पर कोई टैक्स नहीं लगता इसलिए जीवन में मुस्कुराते रहें।

योग केवल साधारण व्यायाम नहीं वो हमारे मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक होता है – डॉ. द्विवेदी

वैज्ञानिक सलाहकार बोर्ड, केंद्रीय होम्योपैथिक अनुसंधान परिषद, आयुष मंत्रालय भारत सरकार के सदस्य डॉ. एके द्विवेदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि

योग केवल साधारण व्यायाम न होकर हमारे मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। योग, प्राणायम एवं ध्यान हमारे दैनिक जीवन का अंग होना चाहिए। मुझे जानकारी दी गई है जेल में नियमित रूप से योग कराया जाता है यह बहुत ही सरहानीय होती है। क्योंकि जेल में आने वाला व्यक्ति कही न कही मन में पश्चाताप अथवा गिलानी होती है कि हमने यह क्या किया जो हमें यहां आना पड़े लेकिन इस पश्चाताप का निवारण योग, प्राणायम व ध्यान से किया जा सकता है। योग कार्यक्रम में जेल में पहले से बंद 3 नाइजिरियन कैदियों ने भी योग किया। तीनों नाइजीरियन कैदियों ने योग को लेकर अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि वे कभी भी इस तरह के किसी योग कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए हैं। लेकिन आज योग करके उन्हें अत्यंत मानसिक शांति का अनुभव हुआ है और अंदर का आत्मबल भी बेहतर हुआ है। तीनों कैदियों ने सभी से नियमित योग करने का आह्वान भी किया। उद्बोधन के पश्चात सभी ने योग के विभिन्न आसन किए। वहीं केंद्रीय जेल अधीक्षक श्रीमती अलका सोनकर जी ने एडवांस योग एवं नेचयुरोपैथी हॉस्पिटल के योगाचार्य श्री दीपक उपाध्याय, श्री राकेश यादव, डॉ. विवेक शर्मा, डॉ. जीतेंद्र पूरी, श्री विनय पाण्डेय, श्री जीतेंद्र जायसवाल, श्री रवि जी को मोमेंटों प्रदान कर सम्मानित किया तथा जेल में प्रत्येक माह के तीसरे शनिवार को निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाने एवं प्रत्येक अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कैदियों के लिए इस तरह के आयोजन में विशेष सहयोग प्रदान करने के लिए जेल अधिक्षक श्रीमती सोनकर ने वैज्ञानिक सलाहकार बोर्ड, केंद्रीय होम्योपैथिक अनुसंधान परिषद, आयुष मंत्रालय भारत सरकार के सदस्य डॉ. एके द्विवेदी को सम्मानित किया एवं उनके सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Tuesday, 26 April 2022

होम्योपैथी दूर कर सकती है डिप्रेशन भी

आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में 80% लोग डिप्रेशन में रहते हैं। जब यह तनाव या डिप्रेशन बहुत अधिक


बढ़ जाता है तो इंसान बहुत निराश हो जाता है। कई बार आत्महत्या का विचार भी मन में आने लगता है। आखिर ये डिप्रेशन होता क्या है, इसे जानें, पहचानें और ऐसे ठीक करें।

आपने अक्सर लोगों को यह कहते सुना होगा कि आज मूड नहीं है या आज मूड खराब है लेकिन यह मूड होता क्या है? जब किसी व्यक्ति के व्यवहार में कोई परिवर्तन आता है तो उसे मूड या मनोदशा कहते हैं और जब इन मनोभावों या मनोदशा में किसी प्रकार का विकार आ जाता हैं तो उसे डिप्रेशन कहते हैं। इस प्रकार से कह सकते हैं कि डिप्रेशन इंसान के मनोभावों या मनोदशा का एक प्रकार का विकार होता हैं।

क्यों होता हैं डिप्रेशन

  • जब ब्रेन के कुछ निश्चित केमिकल जैसे सेरोटीन, नोर-एपिनेफ्रीन और डोपामिन का संतुलन बिगड़ जाए।
  • कुछ बीमारियां जैसे टायफाइड, इन्फ्लुएंजा आदि बीमारियां मूड को बदल देती हैं। एक हँसता खेलता बच्चा बीमारी के कारण चिड़चिड़ा, अधीर, क्रोधित, भययुक्त या उदास हो जाता है। इसी प्रकार से दुख, डर, गुस्सा, निराशा भी मूड को बदल देते हैं और इंसान मूडी हो जाता है और अपनी भावनाओं और व्यवहार का संतुलन खो देता है।
  • अनुवांशिक कारण भी होते हैं। अक्सर माता-पिता के नर्वस सिस्टम के असंतुलन होने के कारण बच्चा भी मूडी हो जाता है। माँ में हताशा या निराशा के भाव होने पर उसका असर बच्चों पर भी होता है।
  • कुछ केमिकल ड्रग्स भी शरीर में असंतुलन पैदा करते हैं।
  • कई बार वातावरण भी मूड को चेंज करने में एक अहम भूमिका निभाता है।
  • हार्मोन्स की गड़बड़ी भी मूड चेंज होने का एक कारण है। थायरॉइड, पिट्यूटरी, एड्रिनल तथा दूसरी ग्लेंड्स से स्त्रावित होने वाले हार्मोन्स की गड़बड़ी के कारण एक अच्छा भला इंसान मूडी हो जाता है।

इसके अलावा भी डिप्रेशन के कई कारण हैं जैसे आर्थिक समस्या, नौकरी या पढाई से संबधित समस्या, पारिवारिक समस्या, रिलेशनशिप्स में समस्या, से€क्सचुअल प्रॉŽब्लम्स और शारीरिक कमजोरी।

डिप्रेशन के लक्षण

  • निराशा और असहाय महसूस करना चिड़चिड़ाहट होना
  • रोज के कार्यो में मन न लगना
  • अकेलापन महसूस होना
  • एकाग्रता की कमी होना
  • छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा होना
  • नींद न आना या अत्याधिक नींद आना डर लगना
  • मन में हीनभावना आना या गिल्टी फील होना
  • अकेले में रोना
  • भूख-प्यास काम हो जाना या बहुत बढ़ जाना
  • अकेले रहना चाहे
  • मन में आत्महत्या के विचार आए

डिप्रेशन और होम्योपैथी

होम्योपैथिक दवायें मन पर बहुत अच्छा असर करती हैं और होम्योपैथिक में डिप्रेशन की बहुत सारी दवाएं हैं जो डिप्रेशन के कारण को पूरी तरह दूर करती हैं। दवा का चुनाव रोग के कारण पर निर्भर करता है। अत: खुद अपना इलाज करने का प्रयास न करे बल्कि किसी चिकित्सक से ही परामर्श लें और उसी के अनुसार दवा का सेवन करें।

आर्स-अल्ब: मरने का डर, मरीज सोचता है कि दवा खाना बेकार है, अकेले रहने से डर लगता है, भूत-प्रेत दिखने की बातें करे या आत्महत्या करने की प्रबल इच्छा हो तो यह दवा उपयोगी होती है।

औरम-मेट: जिंदगी से निराश, आत्महत्या करने की बार-बार कोशिश करे या आत्महत्या के विचार अक्सर मन में आएं, नींद न आएं, लड़ाई झगड़े के सपने बार बार देखे और नींद में रोए तो यह दवा उपयोगी होती है।

एसिड-फॉस: व्यक्ति प्रेम मे असफलता के कारण डिप्रेशन, किसी भी चीज में कोई रुचि न रहना, मानसिक रूप से थका हुआ, हमेशा चिंतित सा रहता है तो यह दवा उपयोगी होती है।

नेट-म्यूर : लड़ाई झगड़े या गुस्से के दुष्प्रभाव के कारण डिप्रेशन, अकेले में मरीज रोना चाहता है, चिड़चिड़ा हो जाता है. आर्थिक कारण के वजह से डिप्रेशन या फिर कुछ क्रोनिक बीमारियो के कारण हो तो यह दवा उपयोगी होती है।

नक्स-वोमिका : अत्याधिक चिड़चिड़ा, पढ़ाई या नौकरी के कारण चिड़चिड़ापन। रात को 3 बजे के बाद सो न सकने वाला, नर्वसनेस के साथ-साथ कब्ज की भी शिकायत रहे और रोगी को किसी भी प्रकार की आवाज, गंध या रोशनी सहन नहीं होती हो तो यह दवा उपयोगी होती है।

स्टेफिसेग्रिया: किसी के द्वारा अपमान किए जाने को मन में रख लेने के कारण तनाव या डिप्रेशन हो, लोग उसके बारे में क्या सोचते हैं यही सोच- सोचकर डिप्रेशन हो रहा हो तो यह दवा उपयोगी होती है।

अर्जेन्टम : मानसिक और शारीरिक रूप से खुद पर काबू ना रह पाए, हमेशा डरा हुआ और नर्वस रहे, डरावने सपने दिखें खासकर के सांप के, एग्जाम देने में डर लगे, आत्मविश्वास की कमी हो और अपने आसपास तरह-तरह की वस्तुओं का आभास हो तो यह दवा उपयोगी होती है।

होम्योपैथी में रोग के कारण को दूर करके रोगी को ठीक किया जाता है। प्रत्येक रोगी की दवा उसकी शारीरिक और मानसिक अवस्था के अनुसार अलग-अलग होती है। अत: बिना चिकित्सकीय परामर्श यहां दी हुई किसी भी दवा का उपयोग न करें।

गर्मी के मौसम में सेहत से जुड़े मिथ

तपमान बढ़ रहा है। और साथ ही आपके लिए सेहतमंद रहने की चुनौतियों में भी इजाफा हो रहा है। गर्मी के  नों में ठंडा रहने के आसान तरीके कौन से हैं। क्या, मीठे पेय पदार्थ और मक्खन गर्मियों में आपकी तकलीफ को कम कर सकते हैं। चलिये जानते हैं गर्मियों से जुड़े कुछ मिथ और उनके पीछे की वास्तविकता।

मिथ: ठण्डे पानी के शॉवर से आपको मिलता है आराम

गर्मी में ठण्डे पानी का शॉवर लेना समझ में आता है। लेकिन, यह आपको उतना फायद नहीं देगा, जितना आप सोचते हैं। गर्मी से अचानक ठण्डे में जाने से शरीर को बिलकुल अलग तरह से काम करना पड़ता है। जब आप गर्मी से आकर अचानक ठंडे पानी का शॅावर लेते हैं, तो आपकी रक्त कोशिकायें कस जाती हैं, जिससे ठंडक आपके भीतर तक नहीं पहुंच पाती। तो बजाय कि आप ठंडे पानी से नहायें, बेहतर होगा कि आप नल के सामान्य पानी से ही शॉवर लें। यह गर्मी को मारने का सही तरीका है। सबसे अच्छा तो यही है कि आप किसी ठण्डे खाद्य पदार्थ का सेवन करें।

मिथ: बादल छाये हों तो नहीं होता सनबर्न

यदि आप इस मुगालते में हैं, तो चेत जाइए। सूरज की हानिकारक अल्ट्रावॉयलेट किरणें आसानी से बादलों के आर-पार जा सकती हैं। इसलिए चाहे आकाश में बादल ही क्यों न छाये हों, बिना सनस्क्रीन लगाये घर से बाहर न निकलें। एसपीएफ 30 की सनस्क्रीन लगायें जिसमें जिंक ऑक्साइड अथवा टाइटेनिमय डायऑक्साइड जैसे तत्तव हों।

मिथ: किसी भी पेय पदार्थ से फायदा

गर्मियों के सभी पेय पदार्थ आपको सामान्य रूप से हाइड्रेट नहीं करते। कुछ पेय पदार्थ मूत्रवर्धक होते हैं, जिससे आपके शरीर में पानी की कमी भी हो सकती है। कैफीन युक्त पेय पदार्थ या सोडा, फ्रूट ड्रिंक्स जिनमें अतिरिक्त शर्करा हो, आपके शरीर के लिए अच्छे नहीं होते। उन्हें पचाने के लिए कोशिकाओं को अतिरिक्त पानी खर्च करना पड़ता है। तो, जिन ड्रिंक्स को आप प्यास बुझाने के लिए पीते हैं, दरअसल वे आपको अधिक प्यासा बनाते हैं। सबसे अच्छा है कि आप पानी, लो-फैट मिल्क, 100 फीसदी फ्रूट व वेजिटेबल जूस या हर्बल चाय का सेवन करें। इसके अलावा आप नींबू का पानी भी पी सकते हैं।

मिथ: गर्मी में आप ज्यादा कैलोरी बर्न करते हैं

अधिक गर्मी या सर्दी में व्यायाम करने के लिए आपके शरीर को उसी हिसाब से एडजस्ट करना पड़ता है। लेकिन, कैलोरी बर्न करने का अर्थ यह नहीं कि आप ज्यादा कैलोरीयुक्त भोजन का सेवन कर सकते हैं। मौसम कैसा भी हो, आपके शरीर का मेटाबॉलिज्म अंदर का तामपान सामान्य बनाये रखता है। जब आप गर्मी में व्यायाम करते हैं, तो आप अपने शरीर का तापमान उस स्तर तक ले आते हैं कि आप कुछ कैलोरी का उपभोग पसीना आने में करते हैं। लेकिन, आपका शरीर इसे तेजी से समायोजित कर लेता है। तो गर्मी में व्यायाम से अधिक कैलोरी बर्न नहीं होती।

मिथ: एयरकण्डीशन से ठण्ड लगने का खतरा

एसी के ठण्डे कमरे से सुकून भरा गर्मी में और कुछ हो ही नहीं सकता। लेकिन, कुछ लोगों को लगता है कि इससे ठण्ड लगने का खतरा होता है। यह बात पूरी तरह बेबुनियाद है। ठण्ड वायरस के कारण लगती है, न कि ठण्डी हवा के कारण। हालांकि, यदि एयरकंडीशनर का फिल्टर समय पर नहीं बदला गया है, तो जिन लोगों को एलर्जी है, उनके संक्रमण में जरूर इजाफा हो सकता है। एयरकंडीशनर नमी कम कर देता है, जिससे साइनस सूख जाता है, जिससे कुछ लोगों को एलर्जी हो सकती है। इसके लिए एयरकंडीशनर के फिल्टर को समय-समय पर बदलते रहना चाहिए।

मिथ: समुद्र का पानी दिलाये कट से आराम

अगर आपके शरीर पर खुला कट का निशान हो, तो आपको समुद्र में नहीं जाना चाहिये। समुद्र के पानी में कई बैक्टीरिया होते हैं। यह गंदा पानी, मिट्टी और रेत आपको संक्रमित कर सकती है। हां कटे पर समुद्र के पानी चुटकी पर डाल लेना समझ में आता है, लेकिन सागर के पानी में जाना सही नहीं। संक्रमण से बचने के लिए आपको अपने जख्म को साफ पानी से धो लेना चाहिये।

मिथ: लंबे दिनों से निंद्रा चक्र में व्यवधान

ऐसा नहीं है। ज्यादा देर तक रोशनी रहने का अर्थ यह कतई नहीं कि इसका असर आपकी नींद के चक्र पर पड़ेगा। हमारा शरीर रोजाना आठ घंटे सोने के लिए तैयार होता है। तो, भले ही बाहर कितनी ही रोशनी हो, अगर आप अपने रोजमर्रा के सोने के वक्त पर बिस्तर पर जाते हैं, तो आपको नींद आ जाएगी। अगर फिर भी इससे आपकी नींद में खलल पड़ रहा है, तो रात में एक घण्टा पहले सोने जाएं। सभी तकनीकी उपकरण बंद कर दें और एक अंधेरे कमरे में चैन की नींद फरमायें।

मिथ: सर्नबन के दर्द से आराम दिलाये मक्खन

जब आपकी त्वचा जल रही हो, तो उस पर मक्खन लगाने से काफी आराम महसूस होता है, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना चाहिए। यह आग पर घी डालने जैसा ही होता है। जलन महसूस होने पर एलोवेरा जैल सबसे अच्छा होता है। इसके अलावा आप स्किम मिल्क में समान मात्रा में बर्फ का पानी मिलाकर उसे भी सनबर्न वाले क्षेत्र पर लगा सकते हैं। इस सॉल्युशन को 15 मिनट तक लगा रहने दें। इससे आपको काफी आराम होगा।

चंद दिनों में किया 'खूनी पसीना" जानलेवा बीमारी का इलाज करने पर डॉ. एके द्विवेदी को मिला 'मध्य प्रदेश रत्न" सम्मान

  • बिहार के दो वर्षीय बच्चे की अप्लास्टिक एनीमिया  से बचाई जान
  • “मध्य प्रदेश रत्न अलंकरण समारोह 2022” में मध्य प्रदेश के महामहिम राज्यपाल माननीय मंगू भाई पटेल ने किया सम्मानित

इंदौर । जिन खतरनाक बीमारियों को ठीक करने में दुनिया की किसी भी पैथी और डॉक्टरों को सफलता नहीं मिल रही, होम्योपैथी के विशेषज्ञ ऐसी कई जानलेवा बीमारियों का इलाज करने में सफलता हासिल कर रहे हैं। भारत सरकार के आयुष मंत्रालय की केंद्रीय होम्योपैथिक अनुसंधान परिषद के वैज्ञानिक सलाहकार बोर्ड के पूर्व सदस्य वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. ए.के. द्विवेदी ऐसे ही चुनिंदा डॉक्टर्स में से एक हैं जो घातक बीमारियों का शिकार हुए मरीजों को नई जिंदगी दे रहे हैं। होम्योपैथी से कई असाध्य जानलेवा बीमारियों के मरीजों को नया जीवन देने और सेवा कार्यों के लिए डॉ. एके द्विवेदी को मध्यप्रदेश रत्न अलंकरण समारोह 2022 में 'मध्य प्रदेश रत्न" से सम्मानित किया गया। 25 अप्रैल 2022 को भोपाल स्थित कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर  में मध्य प्रदेश के महामहिम राज्यपाल माननीय मंगू भाई पटेल द्वारा डॉ. ए.के. द्विवेदी  को यह सम्मान प्रदान किया गया और डॉ वैभव द्वारा परिवार को मानसिक परेशानी से दूर करने में निभाई विशेष भूमिका के कारण उन्हें भी सम्मानित किया गया। साथ ही अपने भोपाल प्रवास पर  उन्होंने  रक्त जनित गंभीर बीमारियों और उनके देश-विदेश में ठीक हुए मरीजों के बारे में जानकारी भी साझा की।   मध्यप्रदेश प्रेस क्लब द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में डॉ. द्विवेदी ने उन दुर्लभ बीमारियों के बारे में जानकारी दी, जिसका  शिकार होने के बाद मरीज की जिंदगी को बचाना बेहद मुश्किल होता है, लेकिन होम्योपैथी से वे ठीक हो चुके हैं और अब सामान्य जीवन जी रहे हैं।

बिहार के दो वर्षीय बच्चे की अप्लास्टिक एनीमिया से बचाई जान 

घातक बीमारियों का शिकार होने के बावजूद होम्योपैथी चंद महीनों में मरीज को ठीक करने में कारगर साबित हो रही हैं। इनमें एक मामला बिहार के दो वर्षीय बच्चे का है, जिसकी जान अप्लास्टिक एनीमिया होने के बाद खतरे में पड़ गई थी। मौलाबाग, भोजपुर निवासी नीरज कुमार के दो वर्षीय बेटे शिवांश को यह बीमारी हुई थी। कई शहरों में इलाज लेने के बाद भी वह ठीक नहीं हुआ। फिर उन्होंने इंदौर के एडवांस्ड होम्यो क्लिनिक पर संपर्क किया। कोरोना के समय यहां से वीडियो कॉल के माध्यम से इलाज शुरू हुई और चंद महीनों में वह ठीक हो गया।
दूसरा मामला इंदौर की ही लड़की का है जिसे शरीर से पसीने की जगह खून आता था। लम्बे समय से वह जिंदगी-मौत के बीच संघर्ष कर रही थी, लेकिन यहाँ कुछ ही महीने के इलाज के बाद वह भी ठीक हो गई। 

करोड़ों में एक को होती है ऐसी बीमारी 

डॉ. द्विवेदी ने बताया कि इंदौर की एक लड़की (नाम गोपनीय रखा गया है) के शरीर से पसीने की जगह खून निकलता था। किसी भी तरह की फिजिकल एक्टिविटी करने के बाद लड़की के माथे से लेकर हथेलियों तक से खून निकलने लगता था। वह कई शहरों में इलाज ले चुकी थीं, लेकिन उपचार नहीं हो पा रहा था। इस बीमारी को हेमैटोहाइड्रोसिस कहा जाता है, जो करोड़ों लोगों में सिर्फ एक को होती है। फरवरी 2021 में यह केस उनके पास पहुँचा और उन्होंने इसका इलाज शुरू किया। अलग-अलग तरह की जांचें और दवाइयों के डोज बदलने के बाद उन्हें सफलता मिली और लड़की अब ठीक हो चुकी है।

खबर को विडियो के रूप में देखने के लिए इस पर क्लिक करें.... https://youtu.be/OCzikEd9J-0

रिसर्च जर्नल में प्रकाशित हुई बीमारी और इलाज की प्रक्रिया

डॉ. द्विवेदी के मुताबिक हेमैटोहाइड्रोसिस से जुड़ा एक मामला कुछ साल पहले दिल्ली में भी सामने आया था, जिसमें एक बच्चा इस बीमारी का शिकार हुआ था। मरीज के परिजन भी इस बीमारी को लेकर काफी परेशानथे, क्योंकि किसी भी समय बच्चे को पसीने की जगह ब्लड आना शुरू हो जाता था। पड़ोसी और रिश्तेदार इसे देवीय प्रकोप बताते थे और झाड़-फूंक करवाने की बात करते थे। स्कूल के प्रिंसिपल ने भी उसे स्कूल आने से मना कर दिया था। जिसके बाद उसे मानसिक आघात पहुंचने का खतरा भी था। इंदौर की लड़की का मामला भी इसी तरह का था। उसका ठीक होना होम्योपैथी और डॉक्टर दोनों के लिए एक बड़ी उपलब्धि है और रिसर्च जर्नल में इसके इलाज की प्रक्रिया प्रकाशित की गई है। सबसे खास बात यह है कि बेहद कम खर्च (सिर्फ 30 हजार रुपए) में बच्ची पूरी तरह स्वस्थ हो गई है और अब नाक, कान या पसीने के रूप में उसका खून नहीं बहता।

डॉ. वैभव द्वारा इंदौर वाले केस में परिवार को मानसिक परेशानी से दूर करने में निभाई विशेष भूमिका

गौरतलब है कि इस दुर्लभ मामले को ठीक करने को लेकर एलोपैथी जांच भी हुई। इंदौर के डॉक्टर वैभव चतुर्वेदी (एमडी, साइकाइट्री) भी भोपाल के सम्मान समारोह में शामिल हुए जहा उन्हें भी सम्मानित किया गया  । वे इंडेक्स मेडिकल कॉलेज, इंदौर में प्रोफेसर हैं और इस केस में उनकी भी भूमिका हैं। दोनों डॉक्टरों ने मिलकर पीड़ित बच्ची व उसके परिजनों से बात की।  साइकाइट्री पॉइंट ऑफ व्यू से भी इस मामले को देखा गया और जांच की गई। ब्लड सेल्स और वेन्स में प्रेशर बढ़ जाने के कारण यह समस्या हो रही थी। निष्कर्ष निकलने के बाद फरवरी 2021 में इलाज शुरू किया गया और चंद महीनों में मरीज को चेहरे, हथेलियों व शरीर के अन्य हिस्सों से पसीने के रूप में खून आना बंद हो गया और वह पूरी तरह ठीक हो गई।